एक हिमस्खलन बचाव दल (एआरटी) तुरंत वहां पहुंचा और टीम के सभी सदस्यों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने में कामयाब रहा। दल के साथ ही जवानों को बचाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों की भी सेवाएं ली गई।


केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के गश्ती दल के दो जवान शहीद हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।श्रीनगर में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सेना का गश्ती दल दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में लगभग 18,000 फुट की ऊंचाई पर गश्त कर रहा था जब शनिवार तड़के दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया।
उन्होंने बताया कि एक हिमस्खलन बचाव दल (एआरटी) तुरंत वहां पहुंचा और टीम के सभी सदस्यों का पता लगाने और उन्हें बाहर निकालने में कामयाब रहा। दल के साथ ही जवानों को बचाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों की भी सेवाएं ली गई। रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हालांकि, चिकित्सा टीमों के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद, सेना के दो र्किमयों की जान चली गई।’’
#Breaking | Avalanche hits Army patrol team in Siachen & claims the lives of 2 jawans.
TIMES NOW’s Srinjoy Chowdhury with details. Listen in. pic.twitter.com/r00EGJQVUR
— TIMES NOW (@TimesNow) November 30, 2019
गौरतलब है कि इससे पहले बीते 18 नवंबर को भी सियाचिन ग्लेशियर में बड़ा हिमस्खलन हुआ था जिसकी चपेट में आने के कारण सेना के चार जवानों और दो कुलियों की मौत हो गई थी।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
<!–
–>