इस वीडियो पर लोग संबित पात्रा की चुटकी लेते हुए लिख रहे हैं कि पात्रा जी हर जगह रोस्ट हो जा रहे हैं। लोग ये भी लिख रहे हैं कि संबित पात्रा की बस को जाना रहता है जापान लेकिन पहुंच जाती है पाकिस्तान, अब इस लड़के ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया है।

सोशल मीडिया में एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इस वीडियो पर लोग भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो एक न्यूज चैनल के डिबेट शो का है। इस डिबेट शो में जिस तरह से एक लड़के ने संबित पात्रा से सवाल किया वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस लड़के की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि ये लड़का कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ का दूर का रिश्तेदार लग रहा है जिसने संबित पात्रा की बोलती बंद कर दी। बता दें कि पिछले दिनों गौरव वल्लभ ने कुछ न्यूज डिबेट शो में संबित पात्रा को कई मौकों पर अपने तीखे सवालों से चुप करा दिया था। तब भी संबित पात्रा सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हुए थे। अब एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स संबित पात्रा के मजे ले रहे हैं।
दरअसल सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है वह 20 सेकंड का है। इस वीडियो में संबित पात्रा मंच पर दिख रहे हैं और ऑडियंस में बैठा एक लड़का उनसे कुछ तीखे सवाल पूछ रहा है। लड़का संबित पात्रा से सवाल कर रहा है कि, ‘सर आप 40 मिनट से ज्यादा का भाषण दे चुके हैं लेकिन आपने शिक्षा और स्वास्थ के लेकर एक बार भी बात नहीं की।’ लड़का आगे कह रहा है कि, ‘आपने रोजगार तो दे दिया..रोजगार दिया है सुबह चाय बेचने का दोपहर में पकौड़े तलने का और रात में चौकीदारी करने का। आप एक बात बताइए हम इस बार वोट देने शौचालय में जाएंगे क्या? क्योंकि आपने शिक्षा की बात तो की ही नहीं और ना ही स्वास्थ की।’
Keh ke le li bande ne Shri² Patra¹² ki… pic.twitter.com/qj3OcNb3Fj
— BajiRao बल्लाळ (@bajirao_ballal) September 30, 2019
ट्विटर पर 20 सेकेंड का ये वीडियो सर्कुलेट हो रहा है। इस वीडियो पर लोग संबित पात्रा की चुटकी लेते हुए लिख रहे हैं कि पात्रा जी हर जगह रोस्ट हो जा रहे हैं। लोग ये भी लिख रहे हैं कि संबित पात्रा की बस को जाना रहता है जापान लेकिन पहुंच जाती है पाकिस्तान, अब इस लड़के ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया है।
Ye humara Faisal hai Saab Ka desh Ka, berozgaar Ka, lynch ka, economy ka., Sab Ka badla le liya
— Krishna Kumar (@an_krishnakumar) September 30, 2019
@sambitswaraj pic.twitter.com/4WFB5bcGqT
— Azher shareef (@azhershareef33) September 30, 2019
Well caught him red handedly!
— Abdulrub (@AbdulrubSheikh) September 30, 2019
The question asked by youth is totally out of syllabus for Sambit Patra.#modihaitomandihai #ModiMadeEconomicCrisis #ModiMadeDisaster #ModiJezterOfNation
— KCP (@Kalpesh58140320) October 1, 2019
कुछ लोग इस लड़के को कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ का रिश्तेदार भी बता रहे हैं। ऐसे लोग लिख रहे हैं कि ये लड़का जिसने संबित पात्रा को धो डाला है वह गौरव वल्लभ के दूर के रिश्तेदार लग रहा है। लोग इस लड़के की तारीफ करते हुए ये भी लिख रहे हैं कि इसी तरह से सवाल किये जाने चाहिए। कुछ अन्य लिख रहे हैं कि देख लिजिए संबित जी आज का युवा जाग गया है।
Bhai ye gourav vallabh ke dur ke mama ke beta ka bhatija lagta hai
— GR DONG Bakshi (@DONGneverWRONGG) September 30, 2019
@sambitswaraj is getting ROASTED every where specially @GouravVallabh
— HONEST (@IndiaWakeUpz) September 30, 2019
Desh change horaa hai, har koye bhakh nhi hota
— Deepak Ramdas Shinde (@d_shinde0077) September 30, 2019
बता दें कि जो यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वह पुराना है। मई 2019 को इश वीडियो को टीवी 9 बारतवर्ष ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था।
[embedded content]
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
<!–
–>